25 Jun 23
ईशान कोण का महत्व

🌼💐🌼 ईशान कोण का महत्व🌼💐🌼

सुख-समृद्धि की चाह हम सबको अपने जीवन में होती है। जिसके लिए हर कोई जीवन में निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे अथक प्रयासों और परिश्रम के बाद भी हम असफल रहते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आपकी प्रगति में आने वाली बाधाओं के पीछे वास्तुदोष भी हो सकता है। जिस व्यक्ति को धनाभाव हो या उन्नति रूकी हुई हो तो वास्तु से संबंधित दोष भी इसके लिए उसके घर में मौजूद वास्तुदोष भी जिम्मेदार हो सकते हैं। घर की बनावट या संरचना में यदि वास्तु के मुताबिक दोष है तो यह आपकी असफलता और धनहानि का कारण बन सकता है। आज हम आपको ईशान कोण( दिशा) से संबंधित दोष के बारे में बताएंगे साथ ही इस स्थिति से निपटने के लिए किन उपायों को प्रयोग ला सकते हैं यह भी बताते हैं...

क्या है ईशान कोण

वास्तु के अनुसार घर में मौजूद गलत संरचना या बनावट पूरे घर को प्रभावित करती है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां पर मिलती हैं उस स्थान को ईशान दिशा कहते हैं। घर में यह जगह ईशान कोण कहलाती है। वास्तु के अनुसार, इस कोण पर देवताओं और आध्यात्मिक शक्तियों निवास करती हैं। यह घर का सबसे पवित्र कोना माना गया है। भगवान शिव भी उत्तर-पूर्व दिशा में रहते हैं और उनका एक नाम भी ईशान है, इसलिए यह कोण ऊर्जा का स्रोत और शक्तिशाली माना गया है। बृहस्पतिदेव और मोक्षदायी केतु भी इसी जगह रहते हैं। इसलिए यह कोण और भी शुभ माना जाता है। जानिए इसके गलत संरचना से कैसे नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आपके घर का वास्तुदोष दूर करें बिना तोड़-फोड़ के, यहां लगाएं त्रिशूल और स्वास्तिक

होती है धन हानि

यदि यह कोण ऊंचा हो तो धन हानि होती है, उन्नति रूक जाती है। यदि ईशान कोण में उत्तरी दिशा की लंबाई घट रही हो तो उस मकान की गृहस्वामिनी को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह कोण भारी, अस्वस्थ, सूखा आदि हो तो गृहस्वामी की उन्नति के समान धनवृद्धि नहीं हो पाती है।

गंदगी से होता है नुकसान

यदि इस कोण में शौचालय, नगर निकासी या कोई अन्य गंदगी है तो धन संबंधी परेशानी रहती है। उन्नति में बाधा रहती है। सेप्टिक टैंक इस कोण में होने पर आर्थिक हानि होती है। इस दोष को दूर करने हेतु उपाय के रूप में टैंक के ढक्कन को लाल रंग से रंगने पर दोष का प्रभाव दूर हो जाता है।

इस दिशा में टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए....

इस दिशा(कोण) में टॉयलेट होने पर व्यक्ति का जीवन तबाह हो जाता है, उन्नति रुक जाती है, धन-हानि होती है।दोष दूर करने के लिए उपाय के रूप में दर्पण लगाना शुभ रहता है। पानी भरा बर्तन रखना चाहिए। फिश एक्वेरियम रखना चाहिए।

घर कितना ही सुंदर क्‍यों न हो, अगर सीढ़ियों में है दोष तो रुक जाएगी तरक्की

सीढ़ियां पहुंचाती हैं नुकसान....

इस कोण में सीढ़ियां कर्जवृद्धि आर्थिक तंगी देती है। यदि यह कोण कट या घट जाए तो भयंकर आर्थिक संकट आता है। यदि इस कोण में सीढ़ियां, किचन, कबाड़खाना आदि है तो आर्थिक तंगी रहती है। इस दिशा में शौचालय, सीढ़ी, पानी की टंकी नहीं होनी चाहिए।

निम्न उपाय अपनाकर ईशानकोण संबंधित वास्तुदोष से छुटकारा पा सकते हैं।

कैलाश पर्वत की तस्वीर है लाभकारी....

इस कोण को अन्य सभी कोण से नीचा रखना चाहिए। इसे बड़ा, खुला हल्का,स्वच्छ व सुगंधयुक्त रखना चाहिए। बर्फ से ढंके कैलाश पर्वत पर साधना मुद्रा में भगवान श्री शिवजी, जिनके भाल पर चंद्र हो और जटा से गंगाजी निकल रही हों, की तस्वीर लगाना चाहिए।

पक्षियों की तस्वीर कम करती है दुष्प्रभाव....

इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए गुरु यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। बड़ा शीशा लगाना चाहिए। भोजन की तलाश में उड़ते पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। जल स्रोत व इसके फोटो रखनी चाहिए।

आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी "प्रमोद"

मकर संक्रान्ति का त्योहार
14 Jan 24
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली 2023
26 Nov 23
दीपावली दीपों का त्योहार इस बार दुर्लभ संयोग
11 Nov 23
दीपावली दीपों का त्योहार 2023
11 Nov 23
01 Jan 70
01 Jan 70
नवरात्र 2023 कैसे मनाएं
13 Oct 23
जीवित्पुत्रिका व्रत का निर्णय
05 Oct 23
जन्माष्टमी का व्रत कैसे करे
31 Aug 23
जन्माष्टमी व्रत की महत्ता
31 Aug 23
जन्माष्टमी कब मनाए
31 Aug 23
ईशान कोण का महत्व
25 Jun 23
अषाढ़ मास की शिवरात्रि
15 Jun 23
त्रयोदशी तिथि शिव को समर्पित
14 Jun 23
प्रदोष व्रत का महत्व
13 Jun 23
बुध का मेष राशि में प्रवेश! आप की किस्मत खुल जायेगी
31 Mar 23
भगवान सूर्य आप का भाग्य चमकाने वाले हैं
16 Mar 23
2023 में होली और होलिका दहन कब मनाया जाए
06 Mar 23
महाशिवरात्रि का महत्त्व
10 Feb 23
अगहन में तुलसी और आंवला सौभाग्य लाएगा
12 Nov 22
कहीं आप के भी घर में मन्दिर की दिशा गलत तो नहीं
12 Nov 22
चंद्रग्रहण
08 Nov 22
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली
05 Nov 22
छठ का महत्व
29 Oct 22
छठ महापर्व
27 Oct 22
 भद्रा का विचार 
27 Oct 22
सूर्यग्रहण और उसके प्रभाव
25 Oct 22
लक्ष्मी & गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त
24 Oct 22
दीपावली कैसा रहेगा आपका राशिफल
23 Oct 22
दीपावली दीपों का त्योहार
21 Oct 02
धनतेरस का त्योहार घर में सुख-समृद्धी के आगमन का त्योहार
21 Oct 22
लक्ष्मी & गणेश पूजन में ग्रहण के कारण कोई व्यवधान नहीं है
21 Oct 22