05 Nov 22
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा का दिन कार्तिक माह का आखिरी दिन होता है. इसी दिन देशभर में देव देवाली भी मनाई जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था. इस खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई. एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था.

देव दिवाली इस बार 7 नवंबर को मनाई जा रही है. इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय से विशेष लाभ मिलता है.

💐🌻देव दीपावली के दिन करें ये उपाय 💐🌻

कार्तिक माह या देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें. इससे घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है और घर से दरिद्रता भी दूर होती है. 

मान्यता है कि देव दिवाली के दिन तुलसी के 11 पत्ते लेकर आटे के बर्तन में डाल कर छोड़ देना चाहिए. ऐसा करने से घर में शुभ परिवर्तन दिखाई देते हैं.

देव दिवाली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरुषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र, पर्व आदि खास मौकों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सारी बाधाओं का नाश होता है. 

नौकरी या कारोबार में तरक्की के लिए देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांध दें. ऐसा करने से कारोबार में उन्नती होती है और नौकरी में प्रमोशन की संभावना बढ़ जाती है. 

देव दिवाली के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने या करवाने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली आती है. 

देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दीप दान करने का फल दस यज्ञों के समान होता है.

आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी “प्रमोद"

मकर संक्रान्ति का त्योहार
14 Jan 24
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली 2023
26 Nov 23
दीपावली दीपों का त्योहार इस बार दुर्लभ संयोग
11 Nov 23
दीपावली दीपों का त्योहार 2023
11 Nov 23
01 Jan 70
01 Jan 70
नवरात्र 2023 कैसे मनाएं
13 Oct 23
जीवित्पुत्रिका व्रत का निर्णय
05 Oct 23
जन्माष्टमी का व्रत कैसे करे
31 Aug 23
जन्माष्टमी व्रत की महत्ता
31 Aug 23
जन्माष्टमी कब मनाए
31 Aug 23
ईशान कोण का महत्व
25 Jun 23
अषाढ़ मास की शिवरात्रि
15 Jun 23
त्रयोदशी तिथि शिव को समर्पित
14 Jun 23
प्रदोष व्रत का महत्व
13 Jun 23
बुध का मेष राशि में प्रवेश! आप की किस्मत खुल जायेगी
31 Mar 23
भगवान सूर्य आप का भाग्य चमकाने वाले हैं
16 Mar 23
2023 में होली और होलिका दहन कब मनाया जाए
06 Mar 23
महाशिवरात्रि का महत्त्व
10 Feb 23
अगहन में तुलसी और आंवला सौभाग्य लाएगा
12 Nov 22
कहीं आप के भी घर में मन्दिर की दिशा गलत तो नहीं
12 Nov 22
चंद्रग्रहण
08 Nov 22
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली
05 Nov 22
छठ का महत्व
29 Oct 22
छठ महापर्व
27 Oct 22
 भद्रा का विचार 
27 Oct 22
सूर्यग्रहण और उसके प्रभाव
25 Oct 22
लक्ष्मी & गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त
24 Oct 22
दीपावली कैसा रहेगा आपका राशिफल
23 Oct 22
दीपावली दीपों का त्योहार
21 Oct 02
धनतेरस का त्योहार घर में सुख-समृद्धी के आगमन का त्योहार
21 Oct 22
लक्ष्मी & गणेश पूजन में ग्रहण के कारण कोई व्यवधान नहीं है
21 Oct 22