13 Jun 23
प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत शिव की उपासना का महत्वपूर्ण दिन होता है. लेकिन शास्त्रों में सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत के खास महत्व के बारे में बताया गया है. मान्यता है कि सोमवार को पड़ने वाले सोम प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने और पूजा करने से दो गाय के दान के समान फल की प्राप्ति होती है. आषाढ़ कृष्णपक्ष 2023 का प्रदोष व्रत 15 जून को गुरुवार के दिन है.

#प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत भी कहा जाता है. यह मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है. पुराणों में कहा गया है कि यह व्रत करने से बेहतर सेहत और लंबी आयु मिलती है. प्रदोष व्रत एक साल में करीब दो बार आता है, जो अक्सर महीने में दो बार पड़ता है.

#प्रदोष रखने से आपका चंद्र ठीक होता है। अर्थात शरीर में चंद्र तत्व में सुधार होता है। माना जाता है कि चंद्र के सुधार होने से शुक्र भी सुधरता है और शुक्र से सुधरने से बुध भी सुधर जाता है। मानसिक बैचेनी खत्म होती है। 

#प्रदोष को प्रदोष कहने के पीछे एक कथा जुड़ी हुई है। संक्षेप में यह कि चंद्र को क्षय रोग था, जिसके चलते उन्हें मृत्युतुल्य कष्टों हो रहा था। भगवान शिव ने उस दोष का निवारण कर उन्हें त्रयोदशी के दिन पुन:जीवन प्रदान किया अत: इसीलिए इस दिन को प्रदोष कहा जाने लगा। प्रत्येक माह में जिस तरह दो एकदशी होती है उसी तरह दो प्रदोष भी होते हैं। त्रयोदशी (तेरस) को प्रदोष कहते हैं। प्रदोष काल में उपवास में सिर्फ हरे मूंग का सेवन करना चाहिए, क्योंकि हरा मूंग पृथ्‍वी तत्व है और मंदाग्नि को शांत रखता है।

#प्रदोष व्रत फल : हर महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। अलग-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष की महिमा अलग-अलग होती है। सोमवार का प्रदोष, मंगलवार को आने वाला प्रदोष और अन्य वार को आने वाला प्रदोष सभी का महत्व और लाभ अलग अलग है।

#रविवार : जो प्रदोष रविवार के दिन पड़ता है उसे भानुप्रदोष या रवि प्रदोष कहते हैं। इस दिन नियम पूर्वक व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और लंबी आयु प्राप्त होती है। रवि प्रदोष का संबंध सीधा सूर्य से होता है। अत: चंद्रमा के साथ सूर्य भी आपके जीवन में सक्रिय रहता है। यह सूर्य से संबंधित होने के कारण नाम, यश और सम्मान भी दिलाता है। अगर आपकी कुंडली में अपयश के योग हो तो यह प्रदोष करें। रवि प्रदोष रखने से सूर्य संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

#सोमवार : सोमवार को त्रयोदशी तिथि आने पर इसे सोम प्रदोष कहते हैं। यह व्रत रखने से इच्छा अनुसार फल प्राप्ति होती है। जिसका चंद्र खराब असर दे रहा है उनको तो यह प्रदोष जरूर नियम ‍पूर्वक रखना चाहिए जिससे जीवन में शांति बनी रहेगी। अक्सर लोग संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रखते हैं।

#मंगलवार : मंगलवार को आने वाले इस प्रदोष को भौम प्रदोष कहते हैं। इस दिन स्वास्थ्य सबंधी तरह की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। इस दिन प्रदोष व्रत विधिपूर्वक रखने से कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

#बुधवार : इस दिन को आने वाले प्रदोष को सौम्यवारा प्रदोष भी कहा जाता है यह शिक्षा एवं ज्ञान प्राप्ति के लिए किया जाता है। साथ ही यह जिस भी तरह की मनोकामना लेकर किया जाए उसे भी पूर्ण करता है। यदि आपमें ईष्‍ट प्राप्ति की इच्‍छा है तो यह प्रदोष जरूर रखें।

#गुरुवार : इस गुरुवारा प्रदोष कहते हैं। इससे आपक बृहस्पति ग्रह शुभ प्रभाव तो देता ही है साथ ही इसे करने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। अक्सर यह प्रदोष शत्रु एवं खतरों के विनाश के लिए किया जाता है। यह हर तर की सफलता के लिए भी रखा जाता है।

#शुक्रवार : इसे भ्रुगुवारा प्रदोष कहा जाता है। जीवन में सौभाग्य की वृद्धि हेतु यह प्रदोष किया जाता है। सौभाग्य है तो धन और संपदा स्वत: ही मिल जाती है। इससे जीवन में हर कार्य में सफलता भी मिलती है।

#शनिवार : शनि प्रदोष से पुत्र की प्राप्ति होती है। अक्सर लोग इसे हर तरह की मनोकामना के लिए और नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति के लिए करते हैं।

#रवि प्रदोष, सोम प्रदोष व शनि प्रदोष के व्रत को पूर्ण करने से अतिशीघ्र कार्यसिद्धि होकर अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। सर्वकार्य सिद्धि हेतु शास्त्रों में कहा गया है कि यदि कोई भी 11 अथवा एक वर्ष के समस्त त्रयोदशी के व्रत करता है तो उसकी समस्त मनोकामनाएं अवश्य और शीघ्रता से पूर्ण होती है।

#प्रदोष रखने से आपका चंद्र ठीक होता है। अर्थात शरीर में चंद्र तत्व में सुधार होता है। माना जाता है कि चंद्र के सुधार होने से शुक्र भी सुधरता है और शुक्र से सुधरने से बुध भी सुधर जाता है। मानसिक बैचेनी खत्म होती है।

#प्रदोष काल-:-

सूर्यास्त के बाद और रात्रि के आने से पहले का समय प्रदोष काल कहलाता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा होती है. माना जाता है कि सच्चे मन से यह व्रत रखने पर व्यक्ति को मनचाही वस्तु मिलती है. शास्त्रों के अनुसार महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि में शाम के समय को प्रदोष कहा गया है. मान्यता ये भी है कि शिवजी प्रदोष के समय कैलाश पर्वत स्थित रजत भवन में नृत्य करते हैं. इस वजह से लोग शिव जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन प्रदोष व्रत रखते हैं. इस व्रत से कष्ट-दोष मिट जाते हैं. 

आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

मकर संक्रान्ति का त्योहार
14 Jan 24
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली 2023
26 Nov 23
दीपावली दीपों का त्योहार इस बार दुर्लभ संयोग
11 Nov 23
दीपावली दीपों का त्योहार 2023
11 Nov 23
01 Jan 70
01 Jan 70
नवरात्र 2023 कैसे मनाएं
13 Oct 23
जीवित्पुत्रिका व्रत का निर्णय
05 Oct 23
जन्माष्टमी का व्रत कैसे करे
31 Aug 23
जन्माष्टमी व्रत की महत्ता
31 Aug 23
जन्माष्टमी कब मनाए
31 Aug 23
ईशान कोण का महत्व
25 Jun 23
अषाढ़ मास की शिवरात्रि
15 Jun 23
त्रयोदशी तिथि शिव को समर्पित
14 Jun 23
प्रदोष व्रत का महत्व
13 Jun 23
बुध का मेष राशि में प्रवेश! आप की किस्मत खुल जायेगी
31 Mar 23
भगवान सूर्य आप का भाग्य चमकाने वाले हैं
16 Mar 23
2023 में होली और होलिका दहन कब मनाया जाए
06 Mar 23
महाशिवरात्रि का महत्त्व
10 Feb 23
अगहन में तुलसी और आंवला सौभाग्य लाएगा
12 Nov 22
कहीं आप के भी घर में मन्दिर की दिशा गलत तो नहीं
12 Nov 22
चंद्रग्रहण
08 Nov 22
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली
05 Nov 22
छठ का महत्व
29 Oct 22
छठ महापर्व
27 Oct 22
 भद्रा का विचार 
27 Oct 22
सूर्यग्रहण और उसके प्रभाव
25 Oct 22
लक्ष्मी & गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त
24 Oct 22
दीपावली कैसा रहेगा आपका राशिफल
23 Oct 22
दीपावली दीपों का त्योहार
21 Oct 02
धनतेरस का त्योहार घर में सुख-समृद्धी के आगमन का त्योहार
21 Oct 22
लक्ष्मी & गणेश पूजन में ग्रहण के कारण कोई व्यवधान नहीं है
21 Oct 22